बिग ब्रेकिंग–नशे में ड्राइविंग पर काठगोदाम पुलिस का सख्त एक्शन, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार…

0
FB_IMG_1773461581291
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल: सड़क सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना काठगोदाम टीम लगातार चेकिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

दिनांक 04 अप्रैल 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटर कैब (UK 04 TC 0195) को रोका। जांच में चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया, जिससे सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

गिरफ्तार चालक की पहचान निर्मल कुमार निवासी इंद्रानगर लालकुआं के रूप में हुई है।

 

 

 

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए:

 

* वाहन को सीज किया

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

* चालक को गिरफ्तार किया

* धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की

 

 

 

इस अभियान में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सहित कांस्टेबल कारज सिंह और प्रमोद कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

पुलिस ने साफ संदेश दिया है,

नशे में ड्राइविंग जानलेवा है, नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *