बिग ब्रेकिंग–खाई में समाई रफ्तार: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल…

FB_IMG_1777960120706
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/पिथौरागढ़। बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार महिन्द्रा कमांडर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दलों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से घायलों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

इस हादसे में वाहन में सवार चार लोगों में से एक युवक, लक्की भण्डारी (22 वर्ष), निवासी कॉटेबोरागांव, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चालक जगदीश बिष्ट (40 वर्ष), मोहन सिंह (40 वर्ष) और सचिन चन्द (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

तीनों घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय विशेष सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।