बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण तेज: नरीमन चौराहे से गौला पुल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अप्रैल तक पूरा होगा निर्माण…

0
FB_IMG_1773189658341
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में सोमवार सायं नरीमन चौराहे से गौला पुल तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई और विभिन्न विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग के लिए धनराशि पहले ही उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नगरीय खंड को स्थानांतरित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को निर्देश दिए कि मंगलवार से नए विद्युत पोलों की स्थापना का कार्य शुरू किया जाए और शटडाउन लेकर लाइन शिफ्टिंग का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं मार्ग के बाईं ओर जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी जारी है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सीवर लाइन के लिए बनाए जाने वाले पिट स्थलों का लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से चिन्हीकरण किया जाए। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमरानी खंड का एक अस्थायी निर्मित डॉम हट भी हटाया जाना है, जिसके लिए परियोजना प्रबंधक को 20 मार्च तक इसे डिस्मेंटल कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मार्ग के दाहिनी ओर आने वाली अन्य बाधाओं को भी 25 मार्च तक हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह से सड़क निर्माण के लिए लेवलिंग और ग्रेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जबकि डामरीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे आगामी पर्यटक सीजन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी चौड़ी और बेहतर सड़क का लाभ मिल सकेगा।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ए.के. कटारिया सहित लोक निर्माण विभाग, पावर कॉरपोरेशन, जमरानी खंड और जल निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *