बिग ब्रेकिंग–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई संवेदनशीलता, भूटान से लौटते ही दिल्ली कार धमाके के घायलों से अस्पताल में जाकर की मुलाकात…

FB_IMG_1762943606657
खबर शेयर करें -

 

 

नई दिल्ली, 12 नवंबर —भूटान की सफल यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और करुणा का परिचय दिया। दिल्ली में हुए कार धमाके में घायल नागरिकों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री सीधे अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से आत्मीयता से बातचीत की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

प्रधानमंत्री का यह कदम न केवल उनके मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि वे देशवासियों के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़े रहते हैं।

 

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली धमाके की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तत्परता से दोषियों की पहचान में जुटी हैं। देश को पूर्ण विश्वास है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे शामिल कायरों को कठोर, निर्णायक और उचित दंड अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

Ad