बिग ब्रेकिंग–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन, राष्ट्र की सुख-शांति के लिए की मंगलकामना…

FB_IMG_1762242107551
खबर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान परिसर में भक्तों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दिव्य आशीर्वाद को देश और प्रदेश के लिए प्रेरणादायी बताया तथा कहा कि कैंची धाम की पावन ऊर्जा आत्मिक शांति और सद्भाव का संदेश देती है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

Ad Ad Ad