बिग ब्रेकिंग–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल स्थित शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना…

FB_IMG_1762231533390
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल, उत्तराखंड — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नैनीताल स्थित प्राचीन शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

मंदिर परिसर में पहुंचने पर राष्ट्रपति का पारंपरिक स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका पूजन-संस्कार संपन्न कराया। पूजा के बाद राष्ट्रपति ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा को स्थानीय लोगों ने गर्व का क्षण बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से न केवल मंदिर की धार्मिक प्रतिष्ठा और बढ़ेगी, बल्कि नैनीताल के आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

Ad Ad