बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: आज हो सकता हैं धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार…

FB_IMG_1773540850965
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे राजभवन पहुंचेंगे, जहां संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, धामी सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट के सभी मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

बताया जा रहा है कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त हैं, जिन्हें आज भरा जा सकता है। संभावना है कि पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। यह विस्तार जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, ताकि सरकार में संतुलन और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

राजनीतिक गलियारों में इस संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें आज के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। यदि यह विस्तार होता है, तो यह धामी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जाएगा, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

Ad Ad