बिग ब्रेकिंग–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का किया निरीक्षण…

0
FB_IMG_1767364244247
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक अंतर्गत खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी। इस अवसर पर उन्होंने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की और आमजन से सीधे फीडबैक प्राप्त किया।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ग्रामीणों को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिले। शिविर के दौरान 102 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन-समस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है, इसलिए इसे पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य श्री वीर सिंह चौहान सहित मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, एसडीएम श्री हरि गिरि, परियोजना निदेशक श्री विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *