बिग ब्रेकिंग हरिद्वार–शोभायात्रा के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग में एक युवक की मौत…

abc3aa3c426c153f3a937ccbe499eff717699600070601174_original
खबर शेयर करें -

 

 

 

हरिद्वार–जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। बिनारसी गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को जल्द समाप्त कराया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की भी खबर है। एहतियातन गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।

 

 

 

 

Ad Ad