बिग ब्रेकिंग–फेसबुक दोस्ती बनी जाल: ‘विदेशी महिला’ के नाम पर 58 लाख की साइबर ठगी…

IMG-20231106-WA0055
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड। अल्मोड़ा की एक शिक्षिका के साथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने उसे भारी आर्थिक नुकसान में डाल दिया। फेसबुक पर एक कथित ब्रिटिश महिला से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे भरोसे में बदली और फिर साइबर ठगों ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उससे करीब 58 लाख रुपये ठग लिए।

 

पीड़िता, जो शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, ने बताया कि साल 2022 में उन्हें फेसबुक पर “डॉ. मारियो” नाम के प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल खुद को ब्रिटेन के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर बता रहा था। बातचीत बढ़ी, भरोसा गहराया और दोनों ने व्हाट्सऐप नंबर भी साझा कर लिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

कुछ समय बाद ठग ने महिला को बताया कि वह उसके लिए ब्रिटेन से एक महंगा गिफ्ट भेज रहा है। नवंबर 2023 में पीड़िता को एक कॉल आया, जिसमें खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक पार्सल आया है, जिसमें विदेशी मुद्रा, मोबाइल और अन्य कीमती सामान है। पार्सल छुड़ाने के नाम पर उससे पैसे मांगे गए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

इसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू हो गया, कभी कस्टम शुल्क, कभी आरबीआई चार्ज, तो कभी मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर रकम वसूली जाती रही। ठगों ने पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया। दबाव में आकर पीड़िता ने नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 58 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए।

 

जब लगातार पैसे मांगने का सिलसिला नहीं रुका, तब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, खासकर विदेशी प्रोफाइल्स से, बेहद जोखिम भरी हो सकती है। किसी भी तरह के गिफ्ट, लॉटरी या अचानक मिले ऑफर्स के नाम पर पैसे मांगने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Ad