बिग ब्रेकिंग–नैनीताल में विकास की बड़ी सौगात: सीएम धामी ने ₹112.34 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण–शिलान्यास…

0
FB_IMG_1765546643973
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नैनीताल जिले के ग्राम पंचायत शशबनी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लगभग ₹112 करोड़ 34 लाख की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इसमें भीड़ापानी, नाई, डालकन्या, देवनगर, सिलौटी व सुन्दरखाल में मिनी स्टेडियम निर्माण, ओखलकांडा के करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण, भीमताल बाइपास पर नहर कवरिंग के शेष कार्य को पूरा कराने, भीमताल में नई पार्किंग व रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना तथा भीमताल नगर में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा शामिल है। इसके अलावा कई ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण व मिलान कार्यों को भी मंजूरी मिली।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजन, तीन पीढ़िया एक मंच पर...

 

 

 

सीएम धामी ने कहा कि भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ₹9.5 करोड़ की राशि सड़क पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के साथ–साथ धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी तेज़ी से कार्य हो रहा है। कैंची धाम, नैनादेवी मंदिर और मुक्तेश्वर धाम जैसे पौराणिक स्थलों का पुनरुद्धार मिशन मोड में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–कॉर्बेट में वॉकी-टॉकी ले जाना पड़ा भारी, नियम तोड़ने पर पर्यटक 6 महीने के लिए प्रतिबंधित...

 

 

 

 

पलायन रोकने की दिशा में लिए गए निर्णयों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद–दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘होमस्टे’ और ‘वेड इन उत्तराखण्ड’ जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। पलायन आयोग की नवीन रिपोर्ट के अनुसार राज्य में रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी, बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी, और नीति आयोग के SDG इंडेक्स में उत्तराखण्ड के देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने जैसी उपलब्धियाँ दर्ज हुई हैं।

 

 

 

नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके चलते पिछले वर्षों में 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है तथा 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। साथ ही, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस द्वारा 200 से अधिक सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–कॉर्बेट में वॉकी-टॉकी ले जाना पड़ा भारी, नियम तोड़ने पर पर्यटक 6 महीने के लिए प्रतिबंधित...

 

 

 

कार्यक्रम में भीमताल विधायक श्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित विकास कार्य क्षेत्र की लंबे समय से लंबित माँगों को पूरा करेंगे।

 

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, DM ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *