बिग ब्रेकिंग–लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 412 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ युवक गिरफ्तार…
लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 412 टेट्रा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर की गई।
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ क्षेत्र से गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव लालकुआं, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 08 पेटी एवं 28 खुले टेट्रा पैक सहित कुल 412 टेट्रा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर संख्या 20/26 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक शंकर नयाल,
कांस्टेबल 84 उमेश गिरी,
कांस्टेबल 570 गुरमेज सिंह
पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।
