बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–प्रदेश के इन सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीटें आवंटित, आज से होंगे दाखिले…

Role-of-Administration-in-Management
खबर शेयर करें -

प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू होंगे।

पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था। 14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले छात्र परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

इसी आधार पर संबंधित पॉलिटेक्निक संस्थान में दाखिला मिलेगा। पहले चरण की आवंटित सीटों पर 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुईं सीटों पर दाखिले के लिए 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच पंजीकरण व विकल्प भरे जाएंगे। 31 जुलाई को सीट आवंटन होगा।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

आवंटित सीटों पर एक अगस्त से चार अगस्त के बीच दाखिले किए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग का कोई शुल्क नहीं होगा।

Ad