देवभूमि उत्तराखंड में नशे पर प्रहार: यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2.8 करोड़ का गांजा पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार..

FB_IMG_1776822194785
खबर शेयर करें -

 

 

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच रुद्रपुर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान रुद्रपुर कोतवाली और एसओजी टीम ने एक संदिग्ध कैंटर को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 558.78 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ, जिसे 18 कट्टों और 3 स्कूली बैगों में छिपाकर रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

जांच में सामने आया कि यह खेप ओडिशा के सोनपुर से लाई जा रही थी और रुद्रपुर में सप्लाई की जानी थी। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें संजय गुप्ता (रुद्रपुर निवासी, पूर्व में NDPS एक्ट में शामिल), डीटू यादव और मोहित यादव (दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और लगभग 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई पर अजय गणपति ने टीम की सराहना करते हुए 7,500 रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने साफ कहा कि “नशा मुक्त देवभूमि” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

यह पूरी कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई है, और अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता के तौर पर देखी जा रही है, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Ad