प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साहित्यिक सप्ताह का शानदार समापन…

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 21 से 25 जुलाई तक आयोजित साहित्यिक सप्ताह का उत्साहपूर्ण एवं सफल समापन हुआ। नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष सप्ताह में साहित्य, भाषा कौशल और व्यक्तित्व विकास पर आधारित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बुक कैरेक्टर परेड, शो एंड टेल, पेज़ेस फ्रॉम द पास्ट, ब्राइट वॉइसेज़ (भाषण प्रतियोगिता), कविता वाचन तथा कहानी प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न पुस्तक पात्रों, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का प्रभावशाली मंचन कर अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं समसामयिक विषयों और अपनी प्रिय वस्तुओं पर आत्मविश्वास के साथ विचार प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
साहित्यिक सप्ताह के समापन अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा तथा कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। इस दौरान निर्णायकों एवं संचालकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता, वक्तृत्व कला, मंच संचालन कौशल तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे सप्ताह विद्यालय परिसर साहित्य, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा से सराबोर रहा, जिसने अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों को भी बेहद प्रभावित किया।
