वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी, SSP के एक्शन से 15 युवक पुलिस की पकड़ में, डंडे लहराकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, वाहन सीज…

IMG-20260906-WA0059
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने का वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 युवकों को चिन्हित किया, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

 

8 बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया, जबकि वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

 

वहीं, 7 नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई और परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की अराजकता दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है।

 

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

 

वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई कर नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है सड़क पर दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं।

Ad