अच्छी खबर–गीत, संगीत, नृत्य और खेलों से सजा शिक्षक दिवस समारोह, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने खूब मचाई धूम…

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में रविवार, 06 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, गायत्री बल्यूटिया, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. एन.सी. बल्यूटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
समारोह की शुरुआत संगीत विभाग की शिक्षिका गुंजन जोशी के स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने वर्तमान न्याय व्यवस्था पर व्यंग्यात्मक कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में हास्य का रंग भर दिया। मधुमिता दास, मनमोहन जोशी एवं रोबिन कुमार आर्या ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में रश्मि धपोला, मुकेश कुमार एंड ग्रुप तथा ख्याति जीना ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को विद्यालय के मैनेजर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया एवं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके बाद स्मिता पंत के मनमोहक गीतों पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमकर नृत्य किया और समारोह का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि भट्ट ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संगीत विभाग के संजय गोस्वामी एवं मोहित पंत का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में विशिष्ट अतिथि मनोहर पोखरिया ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
समापन अवसर पर विद्यालय के मैनेजर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया एवं प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना की।