चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए की ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव शुरू

Oplus_16908288

Oplus_16908288

खबर शेयर करें -

परमार्थ निकेतन आश्रम में योग महोत्सव आज से शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन साधकों ने आईसीसी चैंपियनशिप में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई। आज भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नौ से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से बीते 36 वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भारत समेत मैक्सिको, नाॅर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के योगाचार्य और योग जिज्ञासु प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad