Weather:- देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज बारिश का येलो अलर्ट

1200-675-23970998-thumbnail-16x9-bihar-weather
खबर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 मई से मौसम खुलने से मैदानों में तेजी से तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

 

 

शहर में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते स्कूली छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है। पर्यटन स्थलों पर पहले की अपेक्षा भीड़ कम लग रही है। कुछ पर्यटक वापस जाने लगे हैं। शहर की सड़कों पर कीचड़ भी जमा हो गया है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....
Ad Ad