मौसम उत्तराखंड– सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार…

1_osNaUeA7ZAV5n1zH0X-e1A-1
खबर शेयर करें -

मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

जबकि, सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से आसमान साफ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। हालांकि, सुबह-शाम सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार से मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

Ad Ad