मौसम की जानकारी: आज बिगड़ा मौसम का मिजाज, दून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

ai-generated-beautiful-rain-day-view-photo
खबर शेयर करें -

प्रदेश में आज (रविवार) को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्साें में ओलावृष्टि व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जबकि 21 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...
Ad