प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, 12 जिलों के 49 ब्लॉकों में हो रहा मतदान

20_04_2024-nainital-voting_23700620
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 8 बजे से चल रही है। प्रदेश के 12 जिलों के 49 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र की नींव और मजबूत हो रही है।

वहीं प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारी भी के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है और मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे है और सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल सक्रिय रूप से ड्यूटी पर तैनात है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और युवा बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती हैं।