उत्तराखण्ड की बेटियां फ्लोरबॉल टीम की बनी मैनेजर एवं कप्तान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

IMG-20250619-WA0022
खबर शेयर करें -

देहरादून 19 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को किया सम्मानित।

 

18 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित महिला फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप खेल में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली और मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप 2025 में सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त हुआ और भारत की ओर से पहला गोल दागकर इतिहास रचा। वर्ष 2020 में भारतीय महिला टीम ने प्रथम विश्व वर्चुअल फ्रीस्टाईल फ्लोरबॉल कप जीता और एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ में वर्ष 2018 में भारतीय महिला टीम का कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में सरस्वती भण्डारी ने एशिया ओशिनिया फ्लोरबॉल परिसंघ 2018 में भारतीय महिला टीम प्रथम गोलकीपर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्राप्त किया तथा एशिया में 8वां स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी दिल्ली में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

मंत्री गणेश जोशी ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उन्हें आने वाले समय में अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने के लिए आस्वस्त किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad