उत्तराखंड– आप भी पढ़िए किस पुलिस कप्तान ने महिला सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड।

Screenshot_20221102-195043_Google
खबर शेयर करें -

देहरादून– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दून ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में महिला उप निरीक्षक अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में उक्त महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad