उत्तराखंड मौसम अपडेट– मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना…

IMG_20230123_090926-1024x768-1
खबर शेयर करें -

राजधानी दून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, में अगल चौबीस घंटे में कही कहीं भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जहां देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है।

वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। भारी बारिश व बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही सरकार, शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले कहीं कहीं भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरतउच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर की पूरी भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते पवतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सतपुली में 12.5 मिमी, कोटद्वार में 4.5 मिमी, थैलीसैंण में 4.5 मिमीी, लैंसडोन में 3.5 मिमी, देहरादून के रायवाला में 3.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

Ad