उत्तराखंड– बाघ ने यहां मवेशी पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल..

0
IMG-20221219-WA0033.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में बाघ की दहशत एक बार फिर से देखने को मिली है।

कमलुवागांजा में आज बाघ ने मवेशी और अन्य जानवरों को अपना शिकार बनाया है, उसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

बताया जा रहा है की कमलुवागांजा के देवपुर देवका में आज सुबह 10 बजे बाघ ने एक गाय और दो कुत्तों पर हमला किया है। जिसमें गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है तो वही दोनों कुत्तों को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जहां उनके द्वारा जंगल की तरफ कांबिंग भी की गई है।

पूरा मामला फतेहपुर रेंज का है इस तरह की घटना पहले भी क्षेत्र में हो चुकी है और एक बार फिर से इस घटना ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *