उत्तराखंड–यहां खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने किया शव बरामद…

cover__3_
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़–उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां फल के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।

घटनाक्रम के मुताबिक आज शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक (UK05 CA 0398) बागेश्वर से पिथौरागढ़ आते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को इम्प्रूवाइज स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मृतक चालक की पहचान गोपाल राम पुत्र रेनू राम, उम्र- 43 वर्ष, निवासी- ग्राम लेलू जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक राम सिंह बोरा, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी दीपक कापड़ी, खेमराज, संतोष सिंह, चालक जितेन्द्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

Ad Ad