उत्तराखण्ड–नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध 800 पेटी बियर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20230819-WA0005
खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 पेटी बियर की पकड़ी गई, जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रद एवं बैरियरों में प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में दिनांक 19/8/23 को विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली मय पुलिस टीम एचसीपी जगदीश भारती, कांस्टेबल ललित के द्वारा शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चौकी धानाचूली चेक पोस्ट पर रात्रि समय लगभग 02:10 पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर संख्या uk04 CB0213 को रोकर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

तो कैंटर से अवैध रूप से ले जाई जा रही कुल 800 पेटी बियर बटवाइजर बरामद कर 02 अभियुक्त क्रमशः राहुल पुत्र सोमपाल निवासी बरहनी बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष व अभियुक्त संजय आर्य पुत्र कैलाश आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना बनभूलपुरा उम्र-19 वर्ष को हिरासत पुलिस लेकर थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 34/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

पुलिस टीम

1–उप निरीक्षक विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली

2– एचसीपी जगदीश भारती

3- कांस्टेबल ललित

Ad