उत्तराखंड– यहां कूड़े से बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक, पढ़िए पूरी खबर…

Uttarakhand-News-The-countrys-first-all-age-all-weather-running-track-is-being-built-here-in-Dehradun-1
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड – देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बन रहा है। इस ट्रैक का अगले  सप्ताह उद्घाटन होना है। ये ट्रेक देश का पहला ऐसा ट्रैक है जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रेक की कई खासियत है जो अपने आप में खास  है। आइए जानते है ये ट्रैक कहां और क्यो बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी को उद्घाटन करने वाले है। ये ट्रैक भारतीय सेना द्वारा बनवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। खास बात यह है कि 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।  इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...
Ad Ad