उत्तराखंड–मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का ज्योति प्रसाद गैरोला को दायित्व देने पर आभार व धन्यवाद किया प्रेषित…

IMG-20230928-WA0010
खबर शेयर करें -

देहरादून–प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व प्रदान किया हैं।

जिसमें 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला को बनाया हैं। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर के पदाधिकारी के साथ ज्योति प्रसाद गैरोला को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद के आवास पर आकर महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला कार्यालय जाकर विधि के अनुसार कार्यभार ग्रहण किया एवं कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

शुभकामनाएं देने वालों में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद् सिंह ढिल्लों, प्रदेश शाह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, पूनम नौटियाल, अनिल रस्तोगी, अवधेश तिवारी, अरुण कुमार, हिमांशु, मनवीर नेगी, सुजीत थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad