उत्तराखंड–सचिव राधा रतूड़ी ने समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य की अध्यक्षता में नियमावली पर समीक्षा बैठक की सम्पन्न…

GridArt_20240913_143502314
खबर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

आज की बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी सदस्य श्री शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग व समन्वय के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  सीमांत गांवों में युवाओं की नई भूमिका: ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026’ का शुभारंभ, 500 युवा स्वयंसेवक संभालेंगे बदलाव की कमान...

यूसीसी सदस्य मनु गौऱ, सुरेखा डंगवाल, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश...

Ad Ad Ad