उत्तराखंड मौसम–अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी…

0
lightning-sixteen_nine
खबर शेयर करें -

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो गया है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन मूसलधार वर्षा हुई। दून में सुबह लगातार पांच घंटे तक हुई वर्षा से तापमान ने गोता लगाया। इस दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हुआ और कई मोहल्लों की गलियां कीचड़ से पट गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी दून में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को दून में तड़के शुरू हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही। इससे शहर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं आई, लेकिन कई इलाकों में नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

हालांकि, नगर निगम की ओर से नालियों को साफ करने का दावा किया जा रहा है। जिन मोहल्लों में विकास कार्य गतिमान हैं, वहां वर्षा के कारण गलियां कीचड़ से पट गईं और पैदल चलना भी दूभर हो गया। दुपहिया वाहन सवारों को भी खासी दिक्कत हुई। इस बीच दून का पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अगले कुछ दिन तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पूरे उत्तराखंड में छाया मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे चुका था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

हालांकि, हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में मानसून रविवार को पहुंचा। इस तरह अब मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह छा चुका है। अगले चार दिन प्रदेश में जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *