उत्तराखंड–अब बिजली का बिल जमा करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, और मिलेगा ये फायदा…

14_03_2022-electric_bill_demo (1)
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पहली बार उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप विकसित किया है।

इस एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसके साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी प्राप्त सकते हैं। एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

प्रदेश में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी। लेकिन अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

खास बात यह है कि इस एप के जरिये बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत की छूट देगा। साथ ही 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी। बिल जमा कर रसीद भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी मोबाइल एप दर्ज करने की सुविधा रहेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad