उत्तराखंड–यहां फर्जी प्रमाण पत्र से पत्नी न की दिया ग्राम प्रधान, फिर पति पर हुई ये कार्यवाही

farji-praman-patra
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने प्रधान सहित तीन आरोपियों को नोटिस दे दिया है।

तीन अक्तूबर 2019 को धारचूला निवासी हरी प्रसाद ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि ग्राम प्रधान गलाती हेमा देवी फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर प्रधान बनी हैं। उन्होंने कक्षा पांच और कक्षा आठ के जाली प्रमाणपत्र बनवाकर निर्वाचन कार्यालय धारचूला और निर्वाचन कार्यालय पिथौरागढ़ को झूठी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोतवाली धारचूला में हेमा देवी निवासी गलाती, पुष्कर वर्मा निवासी बगीचा धारचूला और गायत्री विद्या मंदिर धारचूला के तत्कालीन प्रधानाचार्य के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120बी आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपित प्रधान हेमा का पति हरि राम निवासी रूपखेत हैं।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

कोतवाली धारचूला की एसआई मेघा शर्मा ने मुख्य आरोपी हरी राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को नोटिस दिया गया है। एसआई मेघा शर्मा का कहना है कि जल्द तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  ब्लैकमेलिंग से विवाहिता की आत्महत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने मोबाइल किया बरामद; दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी...

Ad