उत्तराखण्ड–मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान STH में हुई मौत…

0
IMG-20230912-WA0004
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है।

जब युवती मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी, इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने तेज टक्कर मारी, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, टक्कर मार पर कार चालक मौके से फरार हो गया,लामाचौड़ चौकी पुलिस ने युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

युवती नाम आशा है जो पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला की रहने वाली है, वही युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी, पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है, मौके से कार को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *