उत्तराखंड– नव वर्ष के जश्न में मगन था परिवार, चोरों ने घर में बोल दिया धावा, पढ़िए पूरी खबर…

0
CHOR
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– नए साल का जश्न मनाना एक परिवार को भारी पड़ गया। जब चोर एक मकान में धावा बोलकर लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गए।

पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के किशनपुर घुड़दौडा का है। जहां के रहने वाले मुकुल शाह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह मां हॉट कालिका कॉलोनी में रहते हैं। अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए शहर से बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

घर में रखी अलमारी से सोने और कान की ज्वैलरी के साथ कई सारी ज्वैलरी गायब मिली। तो वहीं डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी चोरी हुई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है। पूरे मामले की जांच एसएचओ हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने कह चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *