उत्तराखण्ड/नैनीताल–व्यापारी फंसा हनिट्रेप में, अश्लील वीडियो बनाकर हड़प लिए 5 लाख, अब पुलिस की जांच प्रक्रिया शुरू…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक व्यापारी को उसका अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

व्यापारी की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का कहना है कि बदनामी के डर से उन्हें पैसे दे दिए, लेकिन फिर बार-बार कॉल आते रहे और हर बार पहले से ज्यादा पैसे मांगे गए,व्यापारी ने 5 लाख रुपये जालसाजों को दे दिए।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

काठगोदाम थाना क्षेत्र कन्हैया कुटीर काठगोदाम निवासी व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि 28 जुलाई उनके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसीपी बताया, उसने धमकाते हुए कहा आपका अश्लील फोटो वीडियो लेकर कुछ लोग थाने पहुंचे हैं, अगर आप समझौता करते हैं तो आप तुरन्त 31,500 रुपये खाते में डाल दो।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

जिसके बाद घबराए व्यापारी ने उनके बताए हुए बैंक खाते में पैसे डाल दिए, इसके तुरंत बाद फिर एक फोन आया और उसने 95,500 रुपये की मांग कर दी, यह रकम भी व्यापारी ने दे दी और फिर एक धमकी भरा फोन आया और 1,51000 की मांग की गई, वह पैसे के जमा करते ही लोकल पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 2,41000 रुपये वलूस लिए गए।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

इस तरह जालसाजों ने पीड़ित महेश से 5,19,000 रुपये ठग लिए। व्यापारी का कहना है कि जालसाज उसको ब्लैकमेल करते रहे, जिसके बाद थक हार कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, व्यापारी के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad