उत्तराखण्ड– कुमाऊं की लाड़ली का मिसेज उत्तराखंड 2022 बनने का सफर, आप भी दीजिए बधाई, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20221227-WA0021
खबर शेयर करें -

लालकुआं– हल्दूचौड़ निवासी एवं ग्राम विकास विभाग उधम सिंह नगर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर सेवारत आभा गोस्वामी ने कड़ी मेहनत और अपने विश्वास के दम पर मिसेस इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेस उत्तराखंड 2022 का ख़िताब अपने नाम करने में सफलता पायी हैं।

शो का आयोजन गुरुग्राम स्थित क्राउन प्लाजा में 20 से 23 दिसंबर के बीच हुआ। हल्दूचौड़ क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसाई ललित गोस्वामी की धर्मपत्नी एवं उधम सिंह नगर में ग्राम विकास विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर सेवारत आभा गोस्वामी ने यह खिताब जीतकर परिवार ही नहीं वरन उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

आभा बताती है कि पति के साथ-साथ माता पिता और पूरे परिवार ने इस सफ़र में उसका पूरा साथ दिया, जिस कारण में इस मुक़ाम तक पहुँच पायी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

आभा के अनुसार आयोजित की गई उक्त प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था तथा शो का आयोजन स्वाती दीक्षित एवम् प्रशांत चौधरी द्वारा किया गया, वही जुरी मेम्बर में डॉ अदिति ग़ोवात्रिकर, रोहित डिंगरा, अंजलि साहनी, स्वरीना सिंह, पायल सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

विदित रहे कि आभा के पति ललित गोस्वामी का हल्द्वानी में हिडन लीफ कैफ़े रेस्टॉरेंट है, और आभा हाउल संस्था जो (चोटिल जानवरो के उपचार के लिये काम करती है) से जुड़ी हुई है।

Ad