उत्तराखण्ड–जबरन पिला रहे थे दारू, ना पीने के चलते घोप दिया चाकू, सुशीला तिवारी में चल रहा उपचार, पुलिस की जांच शुरू…

0
14_10_2021-chakubaji
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर से चाकू बाजी का मामला सामने आया है, इस बार काठगोदाम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी को चाकू मार कर घायल कर दिया गया है और उसका इलाज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, काठगोदाम के रहने वाले विक्रम सिंह ओखलकांडा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

काठगोदाम न्यू टैक्सी स्टैंड के पास उनकी पत्नी खाने के एक होटल को चलती हैं, देर रात तीन युवक शराब की बोतल लेकर उनकी दुकान पर आए और खाने का आर्डर दिया, साथ ही शराब पीने की जिद्द की।

ऐसे में विक्रम ने जब युवकों को शराब पीने से मना किया। तो विवाद बढ़ गया और युवक विक्रम के साथ धक्का मुखी बदतमीजी करने लगे। फिर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से विक्रम को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा ने कहा कि घायल का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है साथ ही आसपास सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है और जल्दी चाकू मारने वाले युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *