उत्तराखण्ड–सरेआम गोली चलने से दहला हल्द्वानी, एक युवक के सिर में लगी गोली, मची अफरा तफरी…

_1676200466
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में एक युवक को सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

 

घटना के बाद घायल युवक के परिजन और समर्थक अस्पताल में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट दिया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

 

अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

 

शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है।

 

 

 

Ad