उत्तराखंड अच्छी खबर–पर्यटकों का इंतजार खत्म, आज खुलेगा कॉर्बेट का बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन…

IMG_20210305_063437
खबर शेयर करें -

साढ़े तीन माह बाद कार्बेट पार्क का बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन रविवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। 30 जून से यह दोनों जोन बंद थे। रविवार सुबह पर्यटकों का मुंह मीठा कराकर उन्हें डे सफारी के लिए भेजा जाएगा।

बिजरानी व गिरिजा पर्यटन जोन के लिए पांच अक्टूबर से नई वेबसाइट के जरिए पर्यटकों ने बुकिंग कराई थी। 27 नवंबर तक आने वाले पर्यटकों के लिए अभी वेबसाइट बुकिंग करने के लिए खुली है। 28 नवंबर के बाद सफारी के लिए बुकिंग कुछ दिन पहले खोली जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

बता दें कि हर साल 30 जून से बिजरानी, गिरिजा पर्यटन जोन को मानसून सीजन में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया जाता है। मानसून सीजन में सफारी के अधिकतर रूट क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। केवल ढेला व झिरना पर्यटन जोन ही डे सफारी के लिए खुला था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) निदेशक धीरज पांडे ने दोनों जोन का निरीक्षण कर सफारी के लिए तैयारियां व सफारी रूट भी देखे। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि दोनों जोन में रविवार से सफारी के लिए 30-30 जिप्सी चलेंगी।

रामनगर वन प्रभाग के प्रसिद्ध सीतावनी पर्यटन जोन में जंगल सफारी व कार्बेट फाल में घूमने के लिए पर्यटकों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। डीएफओ दिगांत नायक ने बताया कि दोनों स्थल को पर्यटकों के लिए एक नवंबर से ही खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

कार्बेट पार्क में पर्यटक 15 नवंबर से नाइट स्टे कर सकेंगे। ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना जोन में नाइट स्टे के लिए आनलाइन एडवांस बुकिंग 16 नवंबर से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 30 नवंबर तक के लिए ही नाइट स्टे की बुकिंग उपलब्ध रहेगी।

Ad