उत्तराखण्ड–यहां महिला सुरक्षा के दावे फेल, उपद्रवियों ने महिला व्यापारी के घर पर किया जमकर पथराव, देखिए वीडियो…

11_1687482836
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–जिले में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ऑपरेशन चलाकर रात बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है, लेकिन प्रशासन और पुलिस के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है।

हल्द्वानी की महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है। घटना रात की बताई जा रही है मोटर साइकिल सवार कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुखानी थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस, हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, जनता की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, ऑपरेशन कालनेमी में तेजी और लंबित अपराधों के खुलासे पर रहेगा विशेष जोर...

यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा, आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया। वह गालियां दे रहे थे। पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं में परिवहन और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दीपक रावत की बैठक में जसपुर–टनकपुर बस सेवा को हरी झंडी...

महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है।

Ad