उत्तराखण्ड–कमिश्नर दीपक रावत का जनता दरबार, वाहन रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ियों पर नाराजगी, जल्द मिलेगी शहर को सिटी बस सेवा की सौगात…

IMG-20250802-WA0048
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं।

 

 

फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर प्रशासनिक तत्परता का परिचय दिया।

 

 

जनता दरबार के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी एक गंभीर गड़बड़ी पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने बताया कि दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद के दौरान रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ग्राहक की जगह डीलर का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

 

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 60 से अधिक मामले सामने आए हैं। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि “अगर किसी वाहन का चालान होता है या कोई अपराध उससे जुड़ता है, तो नोटिस ग्राहक की बजाय डीलर को चला जाता है, जो कि बहुत बड़ी चूक है।”

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कुछ वाहन डीलरों को मौके पर बुलाकर सख्त निर्देश दिए कि आगे से हर स्थिति में ग्राहक का ही मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन में दर्ज हो।

 

 

साथ ही, पूर्व की गड़बड़ियों को तुरंत सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेताया कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित डीलरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

 

 

इसी दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि हल्द्वानी शहर को जल्द ही सिटी बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है।

 

 

इस सेवा का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्दी ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad