उत्तराखण्ड–आयुक्त दीपक रावत की बड़ी कार्यवाही, इस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की भेजी रिपोर्ट…

FB_IMG_1667815508613
खबर शेयर करें -

नैनीताल–शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल श्री नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त श्री दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी। लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया। जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है। लिहाजा कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक श्री नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की सस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

Ad