उत्तराखण्ड–सीएम और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे अजय भट्ट की बिटिया के विवाह में, उत्तरकाशी पर कही यह बात…

IMG-20231126-WA0010
खबर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए थे, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

Ad