उत्तराखण्ड–सेना के एक जवान को दोस्ती पड़ी भारी, दोस्त ने लगा दी नौ लाख की चपत….

fraud-83714_4
खबर शेयर करें -

सेना के एक जवान को अपने दोस्ती पर विश्वास करना भारी पड़ा है। दोस्त ने एक फौजी दोस्त को साढ़े आठ लाख की चपत लगा दी, दोस्त ने पहले एटीएम का पिनकोड पता कर लिया और फिर रकम निकालता रहा।

पिथौरागढ़ जनपद के तहसील तेजम निवासी चंद्र भानु इटवाल सेना में कार्यरत है। हल्द्वानी पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि करीब एक साल पहले वह भी छुट्टी पर आया था।

यह भी पढ़ें:  गांधीजी के सत्य–अहिंसा और शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन से लें प्रेरणा: अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नैनीताल में गांधी–शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित; खादी भवन में चरखा चलाकर दिया स्वदेशी का संदेश...

इस दौरान पिथौरागढ़ जाने से पहले हल्द्वानी में अपने दोस्त कमलेश सिंह मर्तोलिया के घर दोनहरिया अंबानगर में रुका था, एक दिन वह एटीएम में पैसा निकालने गया, जहां उसका दोस्त भी उसके साथ था।

इस दौरान उसका दोस्त कमलेश ने पैसे निकालते हुए एटीएम का पिन नंबर देख लिया, रात को वह कमलेश के यहां ही रुका तो उसने एटीएम निकाल लिया। वापसी में दिल्ली जाने पर उसने देखा कि उसके पास एटीएम नहीं है, उसने कमलेश को फोन किया तो उसने कहा कि एटीएम उसके घर रह गया है, जिसे वह उसके घर पहुंचा देगा।

यह भी पढ़ें:  गांधी जयंती के ड्राई डे पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पैकेट अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज...

करीब एक साल तक चंद्र भानु जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहा, इस बीच कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद आया, बाद में उसने घर आकर बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि खाते से 8.50 लाख रुपये की रकम निकाली जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:  बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं का शंखनाद, शराब बेचने पर ₹25 हजार जुर्माने का ऐलान; पुलिस-प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी, खुरियाखत्ता में एकजुट हुईं क्षेत्र की महिलाएं, ‘महिला संगठन बिंदुखत्ता’ का गठन कर गांव-गांव नशा विरोधी अभियान चलाने का लिया संकल्प...

खाते से पैसे निकले होने की जानकारी मिलते उसके होश उड़ गए, बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उसके एटीएम कार्ड से जगह-जगह पैसे निकाले गए हैं, पीड़ित फौजी ने पुलिस में तहरीर देते हुए दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में हल्द्वानी पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad