उत्तराखंड–यहां निवासी महिला ने थाने पहुंच लगाई गुहार, साहब अफसर पति अपने सीनियर महिला अधिकारी के साथ बना रहा संबंध, और दे रहा जान से मारने की धमकी…

0
WhatsApp-Image-2022-07-01-at-1.09.39-AM
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/नैनीताल–हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है।

महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरभि कालोनी मुखानी निवासी महिला ने ने मुखानी पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर हैं।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

आरोप है कि पति और ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग करने लगे।पति के अपनी सीनियर महिला अधिकारी से प्रगाढ़ संबंध स्थापित हो गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

हिमांशु फोन पर गाली-गलौज करने लगा तलाक मांगने लगा। धमकाया कि अगर तलाक नहीं दिया तो अंजाम ठीक नही होगा। उसकी प्रेमिका ने भी उसको तलाक देने के लिए धमकाया।

इसी वर्ष 23 मार्च को पति भारत पहुंचा, लेकिन झूठ बोल दिया कि वह आया ही नहीं है। 11 अप्रैल घर आकर जबरदस्ती उसकी कार ले गया और मनीषा का परित्याग कर दिया है। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *