उत्तराखण्ड–स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल, सुशीला तिवारी में चला रहा ईलाज…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

दोपहिया वाहनों के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही इलाज के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मुखानी थाने के दरोगा उमेश लोहनी ने बताया कि हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

देर शाम वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

Ad