उत्तरप्रदेश–उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नैनीताल के बेतालघाट से फरार तीन गोलीकांड के आरोपीयों को भीरा से किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो…

17_08_2025-firing_24015862
खबर शेयर करें -

 

 

फिल्मी स्टाइल में नैनीताल के बेतालघाट से फरार तीन गोलीकांड आरोपी उत्तरप्रदेश के भीरा से गिरफ्तार।

 

बिजुवा खीरी में उत्तराखंड बेतालघाट नैनीताल पुलिस ने लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, नैनीताल जिले के बेतालघाट पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

आरोपी भीरा के मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे, इसी दौरान उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें घेर लिया, गिरफ्तारी के समय दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान ली, इस घटना से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई, बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद की ये बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

सूत्रों के अनुसार, ये वही आरोपी हैं जिन्होंने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी, चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था, तब से उत्तराखंड पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भीरा थाने में ले गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

आरोपियों से एक थार गाड़ी भी बरामद की गई है, पुलिस उत्तराखंड से इन आरोपियों का पीछा करते हुए भीरा तक पहुंची थी।

 

 

Ad