ब्रेकिंग उत्तराखंड– गढ्ढे की आड़ में क्रेशर ने अवैध खनन करके करोड़ों के किए वारे–न्यारे, अब पड़ा खनन विभाग का छापा…

0
IMG-20230208-WA0025.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर मोटहल्दु स्थित सुभाष स्टोन इंडस्ट्रीज पर अवैध रूप से खड्डा कर उप खनिज चोरी करने के आरोप में दो करोड़ 42 लाख का जुर्माना ठोका है।

खनन विभाग की टीम ने सुभाष स्टोन क्रेशर में छापेमारी के दौरान पाया कि क्रेशर के उत्तर पश्चिम के कोने पर एक विशालकाय गड्ढा किया गया है। जिसकी पैमाइश की गई तो उसमें से 24570 घन मीटर का खुदान पाया गया। जिस पर खनन विभाग की न्यू वाली के तहत 24216142 का जुर्माना आरोपित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा का नया मंत्र: ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश...

साथ ही लगातार किए जा रहे अवैध खनन को देखते हुए खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने क्रेशर के कंट्रोल रूम को ही सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *